अलग-अलग सड़क हादसों में 9 कावंड़ियों की मौत
पुलिस के मुताबिक ट्रक में चालक सहित 34 लोग सवार थे और यह हरिद्वार से ऋषिकेश जा रहा था। यह हादसा पौड़ी जिले के गंगाभोगूल गांव के पास सुबह 7.30 बजे उस समय हुआ जब ट्रक सड़क से खाई में गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को देहरादून रेफर कर दिया गया है और बाकी को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं दूसरी ओर नांगल थाना क्षेत्र में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मेरठ रोडवेज की एक बस ने टक्कर मार दी। बस हरिद्वार से वापस लौट रही थी जबकि कांवड़िए हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।
नांगल थाना प्रभारी नानक चंद ने संवाददाताओं को बताया कि सभी घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। बस चालक भी घायल हो गया है हालांकि बस में कोई यात्री सवार नहीं था। सभी कांवड़िए मेरठ जिले के हस्तिनापुर इलाके के रहने वाले थे।













Click it and Unblock the Notifications