आरआईएल ने खरीदी अमेरिकी कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी
मुंबई। अंबानी भाइयों में बड़े भैया की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) अब एक अमेरिकी कंपनी की 60% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। अमेरिकी कंपनी पायनियर नेचुरल रिसोर्सेज की गैस भंडार संपत्तियों में 60 प्रतिशत हिस्से को खरीदने के लिए आरआईएल ने कैरिजो ऑयल एण्ड गैस कंपनी के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है। रिलायंस इस सौदे में कुल 39 करोड़ डॉलर लगाने वाला है।
पढ़ें - बिजनेस की खबरें
इस सौदे के सितंबर के मध्य में पूरा होने के आसार हैं। इसके साथ ही इस साल आरआईएल अमेरिका में तीसरी गैस संसाधन कंपनी का अधिग्रहण करने जा रही है। जून महीने में कंपनी ने कहा थी कि वह अमेरिका की पायनियर नेचुरल रिसोर्सेज की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.3 अरब डॉलर में खरीदेगी। अप्रैल महीने में कंपनी ने अमेरिका की एटलस एनर्जी की तीन लाख एकड़ की गैस भंडार संपत्ति खरीदी थी।
कंपनी ने कहा कि नए संयुक्त उपक्रम के अंतर्गत मध्य और उत्तर पूर्वी पेनसिलवानिया के मर्कलस गैस रिजर्व वाली अविकसित 1,04,400 एकड़ जमीन रहेगी। आरआईएल की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के अनुसार कंपनी 62,600 एकड़ जमीन का प्रतिनिधित्व करेगी।












Click it and Unblock the Notifications