कैमरन के करीबी दोस्त के बेटे ने आत्महत्या की
एक समाचार पत्र 'द सन' की बुधवार की एक रिपोर्ट के अनुसार 16 वर्षीय एलेक्जेंडर कॉडरिंगटन अपनी प्रेमिका के मोबाइल से पुलिसवालों से आधे घंटे से बात कर रहा था, तभी करीब 5.20 बजे फोन पर एक तेज आवाज सुनाई दी।
पुलिसवालों ने किशोर का शव कैमरन के संसदीय क्षेत्र ऑक्सफोर्डशायर के विटनी के एक जंगली इलाके से बरामद किया।
फोन पर एक पुलिस अधिकारी एलेक्जेंडर को समझा रहा था और हथियार फेंक देने को कह रहा था तभी उसने खुद को गोली मार ली।
रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के एक अधिकारी की बेटी के साथ प्रेम संबंध टूट जाने के बाद वह बेहद दुखी था।
डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, "इस खबर को सुनने के बाद प्रधानमंत्री बहुत दुखी हैं। वह शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रकट करेंगे।"
एलेक्जेंडर, विटनी इलाके के स्थानीय नेता और कैमरन के दोस्त क्रिस्टोफर कॉडरिंगटन का बड़ा बेटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications