पटना में उमस ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार रात हुई हल्की बारिश के कारण आर्द्रता बढ़ गई जिस कारण उमस हो रही है। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गया का 33़ 3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 35.2 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विभाग केन्द्र के मुताबिक अगले चौबीस घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। केन्द्र के मुताबिक भारी बारिश होने की अभी कोई संभावना नहीं दिख रही है।
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications