अफगानिस्तान में 6 निजी सुरक्षा कर्मियों की हत्या
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता शेरजान दुरानी के हवाले से बताया कि यह घटना काबुल बैंक की शाखा मजार-ए-शरीफ में हुई। मजार-ए-शरीफ बल्खा प्रांत की राजधानी है।
दुरानी ने बताया, "बैंक के कर्मचारी मंगलवार सुबह जब कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि छह सुरक्षा कर्मियों की लाश एक कमरे में बंद पड़ी हैं।"
दुरानी के कहा कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार लुटेरों को सुरक्षाकर्मियों ने बुलाया था। रात में खाने के दौरान लुटेरों ने उन्हें भोजन में जहर दे दिया और बाद में उनका सिर कलम कर दिया।
उन्होंने बताया कि लुटेरे बैंक से 200,000 डॉलर चुरा ले गए हैं।
इंडो-एशियरन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications