'पाकिस्तान से माफी नहीं मांगेंगे कैमरन'

लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन पाकिस्तान के बारे में दिए गए अपने बयान पर कायम हैं और वह इस मसले पर पाकिस्तानी सरकार से किसी प्रकार का खेद नहीं जताएंगे। स्थानीय मीडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

पिछले दिनों भारत दौरे के समय कैमरन ने पाकिस्तान को 'आतंकवाद फैलाने' का जिम्मेदार बताया था। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान के राजनयिक और सियासी हलकों में खासी नाराजगी जताई गई। कई लोग खुलकर इस पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। इन सबके बावजूद ब्रिटिश प्रधानमंत्री अपने वक्तव्य पर कायम हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने रविवार रात बताया कि प्रधानमंत्री अपने बयान से पीछे नहीं हटेंगे और किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेगे। कैमरन का पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से आगामी शुक्रवार को मुलाकात का कार्यक्रम है। इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री का अपने रुख पर अडिग रहना अहम माना जा रहा है।

ब्रिटेन में पाकिस्तान समर्थक कुछ नेताओं ने भी कैमरन के बयान पर खुलकर नाराजगी जताई है। सांसद खालिद महमूद ने रविवार को कहा, "प्रधानमंत्री के बयान से यहां पाकिस्तानी मूल के बहुत सारे लोगों को ठेस पहुंची है। लगता है कि भारत को खुश करने के लिए कैमरन ने यह बयान दिया।"

इससे पहले कैमरन के बयान की वजह से ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसिज इंटेलीजेंस (आईएसआई) और ब्रिटिश सुरक्षा अधिकारियों के बीच होने वाली वार्ता रद्द कर दी गई थी। आईएसआई के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि आईएसआई ने तय वार्ता रद्द करने का फैसला कैमरन के बयान के प्रति विरोध प्रकट करने के लिए किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+