उड़ीसा में स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत
राज्य स्वास्थ्य निदेशालय के संयुक्त निदेशक बिकास पटनायक ने कहा, "शैलाश्री विहार की रहने वाली महिला में जांच के दौरान 30 जुलाई को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उसे निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां उसकी मौत हो गई।"
पिछले सप्ताह पांच अन्य लोगों में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कटक स्थित एक अस्पताल में दो लोगों का इलाज किया जा रहा है जबकि तीन लोगों का इलाज भुवनेश्वर के अस्पताल में चल रहा है।
गौरतलब है कि देश में स्वाइन फ्लू से पहली मौत पिछले साल अगस्त में हुई थी जबकि 16 जुलाई का पहला मामला सामने आया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications