सावन पर सज गया गुलाबी नगर

जयपुर। अगर आप किसी मैदानी इलाके में बरसात का आनंद लेना चाहते हैं तो जयपुर इन दिनों सबसे मुफीद जगह हो सकती है। पिछले एक पखवाड़े भर हुई बारिश के बाद गुलाबी नगर इन दिनों किसी को भी ललचा सकता है।

आमेर से शुरू होने वाली अरावली की पहाड़ियों में घिरा यह ऐतिहासिक शहर इन दिनों हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। बादलों ने पूरे शहर को अपने आगोश में ले रखा है। बारिश की फुहारों के बाद आजकल यहां का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसके चलते मौसम खुशगवार हो गया है।

पढ़ें - सावन पर विशेष आलेख

आमेर, जयगढ़, नाहरगढ़, जमवारामगढ़, झालना डूंगरी और जयपुर के बीचों बीच स्थित मोतीडूंगरी के छोटे-बड़े पहाड़ दूर से ही देखने में आंखों को सूकून देते हैं। सुहाने मौसम के चलते कार्यालयों में कामकाज के बावजूद लोग छुट्टी लेकर आमेर, नाहरगढ़ और सागर जैसे मनमोहक पर्यटनस्थलों पर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सावन शुरू होते ही शहर के बाजारों में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान महिलाओं के लिए राजस्थानी लहरिया बाजारों में सजे हुए मिल जाएंगे। सात रंगों का इस अनूठी साड़ी को पहनने के बाद युवतियों का झूलों पर लहरिया के गीत गुनगुनाना, यहां की पुरानी परम्परा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+