अपनी कहानी बेचना चाहती है रूसी जासूस

न्यूयार्क, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका से रिहाई के बाद वापस स्वदेश भेज दी गईं रूसी जासूस आन्ना चैपमैन ने अपनी रोमांचक जासूसी कहानी उजागर करने के लिए 250,000 डॉलर का सौदा किया है। वह इस पैसे को अपने एक सहयोगी के स्विस बैंक खाते में मंगवाना चाहती हैं।

आन्ना अमेरिकी समाज में अपनी घुसपैठ की कहानी से पैसा कमाना चाहती हैं। उन्होंने अपने लंदन के एक मित्र से इस कहानी को बेचने के लिए एक सौदा कराने के लिए कहा है।

समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि आन्ना को डर है कि अमेरिका और रूस के नियमों के चलते उन पर इस कहानी के लिए एक मित्र के जरिए सौदा करने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

एक सूत्र ने कहा, "आन्ना की कमाई बंद हो गई है। उन्हें अपना अचल संपत्ति का कारोबार छोड़ना पड़ा और उन्हें रूसी सरकार से कोई पैसा नहीं मिल रहा है। वह जानती हैं कि मीडिया से सौदा करके ही वह पैसा कमा सकती हैं। उन्हें यह कहानी 'प्लेबॉय' पत्रिका को बताने का भी सुझाव दिया गया था।"

सूत्र ने कहा, "उन्हें इस कहानी पर आधारित किताब लिखने और फिल्म बनाने के अधिकार बेचने हैं लेकिन उन्हें पैसा लेने में सावधानी बरतनी होगी। उन्हें सीधे खुद पैसा लेने की बजाए एक मित्र के स्विस खाते में पैसा मंगाने की सलाह दी गई।"

आन्ना को नौ अन्य लोगों के साथ रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने हुए एक समझौते के तहत उन्हें मास्को भेज दिया गया था।

अमेरिकी अधिकारियों के साथ अपनी दलील में आन्ना इस बात पर सहमत हो गई थीं कि वह अपनी कहानी से लाभ नहीं कमाएंगी और उन्होंने कहा था कि इससे मिलने वाला पैसा संघीय सरकार का होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+