आपकी चीजें हो सकती हैं भाग्यशाली!

Office
लंदन। यदि कोई यह कहता है कि उसकी कोई विशेष वस्‍तु उसके लिए लकी यानी भाग्‍यशाली हैं तो ऐसी बातों का मज़ाक मत बनाएं भाग्यशाली रत्न, पोशाक या अन्य वस्तु वाकई में आपके लिए सौभाग्यशाली हो सकती हैं। एक नए अध्ययन में पता चला है कि किसी भी प्रकार का भाग्यशाली रत्न या पोशाक पहनने से वास्तव में आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे आपके प्रदर्शन में सुधार होता है।

जर्मनी के कोलोन विश्वविद्यालय की अध्ययनकर्ता लीसैन डैमिश्क कहती हैं, "मैंने कई खेल देखें हैं और यह देखा है कि अक्सर एथलीटों के कुछ अंधविश्वास होते हैं।"

क्लिक करें- क्‍या है आपका लकी चार्म

उन्होंने कहा, "माइकल जॉर्डन अपनी बास्केटबॉल पोशाक के नीचे अपनी कॉलेज टीम के वस्त्र पहनते हैं, वह इन वस्त्रों को सौभाग्यशाली मानते हैं। टाइगर वुड्स टूर्नामेंट्स में रविवार को एक लाल रंग की शर्ट पहनते हैं। अक्सर रविवार टूर्नामेंट का अंतिम और महत्वपूर्ण दिन होता है। जब मैं यह सब देखती हूं तो चकित रह जाती हूं कि वे ऐसा क्यों करते हैं।"

डैमिश्क मानती हैं कि अंधविश्वास में भरोसा होने से लोग अपना आत्मविश्वास बढ़ाकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। डैमिश्क और उनके साथियों बारबरा स्टोबरॉक और थॉमस मुसवीलर ने अध्ययन के दौरान देखा कि लोगों के अंधविश्वासों को बढ़ावा देने से उनका प्रदर्शन अच्छा होता है। वैसे डैमिश्क कहती हैं कि अपना सौभाग्यशाली रत्न, पोशाक या कोई अन्य वस्तु पास रखने का मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि माइकल जॉर्डन भी कई बार बास्केटबॉल खेलों में नहीं जीत पाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+