के रोसैया दक्षिण क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बनाये गए
हैदराबाद । केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया को दक्षिण क्षेत्रीय परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस परिषद के अंतर्गत आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित पुडुचेरी शामिल हैं। रोसैया ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि का स्थान लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में रोसैया ने इस सम्मान के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है।
क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना राष्ट्रीय एकता पैदा करने, राज्यवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद और व्यक्तिवादी रुझानों को रोकने के लिए तथा केंद्र और राज्यों को आपस में सहयोग करने और विचारों व अनुभवों का आदान-प्रदान करने का मौका उपलब्ध कराने के लिए किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications