हरियाणा में बाढ़ का कहर जारी
सिरसा। हरियाणा में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां 18 गाँवों को अति संवेदनशील घोषित किया जा चुका है और 8 गावों में अभी बाढ़ आने की संभावना है। बाढ़ के कारण किसानों को भारी नुकासान पहुंचा है। अभी तक 20 हजार एकड़ फसल पानी मे डूब चुकी है।
पढ़ें: युद्ध स्तर पर पंजाब में बाढ़ राहत कार्य
हरियाणा का एक जिला सिरसा पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर पर बसा हुआ है। यहां के निवासियों का कहना है कुछ ही दिनों पहले यहां चारों तरफ लहलाती फसल और हरियाली दिखाई पड़ती थी मगर आज यह बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है।
पिछले दिनों हुई भारी बरसात के कारण घग्घर नदी अपने उफान पर है। जहां कुछ दिनों पहले जहां लोग गर्मी से बेहाल होकर बरसात की कामना कर रहे थे वहीं बरसात ने बाढ़ का रुप ले लिया है।
किनारों पर आई दरारों को भरने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। प्रशासन सहित दूसरी गैर सरकारी संस्था डेरा सच्चा सौदा की बचाव टीम भी लोगों को मदद पहुंचाने में जुटी है।













Click it and Unblock the Notifications