दिल्ली में नो बारिश
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को बारिश की संभावना नहीं है। इसकी वजह से तापमान बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में आंशिक बादल छाएं रहेंगे और शाम या रात तक गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है।"
जानिए सेहत का हाल
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से दो डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी में उमस ज्यादा रहने के आसार हैं, बुधवार सुबह यह 72 फीसदी दर्ज की गई। इस सत्र में पहली बार मंगलवार को आद्रता 100 फीसदी को छू गई थी।













Click it and Unblock the Notifications