पाकिस्तान के 29 सांसद फर्जी डिग्रीधारी
उच्च शिक्षा आयोग के सलाहकार मेहमूद रजा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, "हमें 936 डिग्रियां मिली थीं जिनमें से हमने 511 की जांच की है इसमें से 29 डिग्रियां अवैध पाई गई हैं।"
डॉन समाचार पत्र के मुताबिक रजा ने उन सांसदों के नाम बताने से इंकार किया जिन्होंने चुनाव लड़ने से पहले ये फर्जी डिग्रियां जमा की थीं।
आयोग की पूरी रिपोर्ट 16 जुलाई को पेश होगी।
पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने 2008 में यह नियम लागू किया था कि सांसद का चुनाव लड़ने के लिए स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इस शर्त को हालांकि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की सरकार ने हटा दिया था।
पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने हालांकि 2008 के चुनाव से पहले जमा की गई इन डिग्रियों की वैधता जांचने का आदेश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications