दिल्ली में इमारत गिरी, 6 की मौत
पुलिस ने बताया कि सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद तीन मंजिली इमारत की हालत खराब हो गई थी।
पड़ोसियों के अनुसार परिवार के सदस्यों ने टूटी दीवार देखा था और वे बुधवार को घर बदलने वाले थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इमारत सुबह करीब चार बजे गिरी। घर में तीन पुरुष और तीन महिलाएं सोई हुई थीं। सभी की मौत हो गई।"
इमारत के भूतल पर एक होटल था और ऊपर के दो फ्लोर पर परिवार के लोग रहते थे।
अधिकारी ने बताया कि मलबे से कीमती सामनों को इकट्ठा कर उसे उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार को 51.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया था और यातायात जाम रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications