उप्र के विभिन्न हिस्सों में बारिश
राज्य के मेरठ ,मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, बांदा, हमीरपुर, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और बहराइच सहित विभिन्न जिलों में मंगलवार शाम अच्छी बारिश हुई।
विभिन्न इलाकों में फुहारों के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य इलाकों में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।
करीब एक सप्ताह पहले पहले बंगाल की खाड़ी से उठा मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंचते ही एक बार फिर कमजोर पड़ गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब बंगाल की खाड़ी में हवा का नया दबाव बनने पर ही उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की उम्मीद है। संभावना है कि 18 जुलाई के बाद ऐसी स्थितियां फिर से बनेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications