रेलगाड़ी से कटकर 3 कर्मचारियों की मौत
जिले के अगवानपुर रेलवे स्टेशन के निकट सहारनपुर-मुरादाबाद रेलमार्ग पर काम कर रहे गैंगमैन नत्थू, गुलाम और जसबीर की जम्मू की तरफ से आ रही (2470) जम्मू-तवी-कानपुर एक्सप्रेस के चपेट में आने से मौत हो गई। रेलगाड़ी जम्मू से कानपुर जा रही थी।
मुरादाबाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी शिव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये लोग डाउन लाइन पर काम कर रहे थे। उस पर मालगाड़ी आ जाने से ये लोग अप लाइन की तरफ गए और उसी दौरान उस पर जम्मू-तवी-कानपुर एक्सप्रेस आ गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल गैंगमैन को स्थानीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सिंह के मुताबिक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications