पिछड़ा वर्ग के 4000 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार यह प्रशिक्षण एक अगस्त से शुरू होगा। प्रशिक्षण भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, देवास , उज्जैन, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, रायसेन, रीवा आदि जिलों में दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 51 स्वयंसेवी संस्थाओं(एनजीओ) के जरिए दिया जाएगा।
बताया गया है कि इस योजना के अंतर्गत पीईटी, पीएमटी, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण के अलावा अन्य व्यावसायिक विधाओं ब्यूटी पार्लर, प्लास्टर ऑफ पेरिस, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीन माह से एक वर्ष की अवधि तक का होगा। प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षणार्थियों को 150 रुपये प्रतिमाह मानदेय और छात्रगृह में रहने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications