नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिले प्रधानमंत्री
नई दिल्ली में सात, रेसकोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हो रही बैठक में उड़ीसा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। झारखंड के राज्यपाल और पश्चिम बंगाल की ओर से एक मंत्री इस बैठक में पहुंचे।
एक अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने भी इस बैठक को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नक्सल प्रभावित इलाकों की स्थिति का ब्यौरा लेंगे।
सूत्रों का कहना है कि नक्सल प्रभावित इलाकों को पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकारों को अधिक धन मुहैया कराने के प्रस्ताव पर गौर किया जाएगा। नक्सल विरोधी अभियानों के लिए राज्यों को और अधिक हेलीकॉप्टर दिए जा सकते हैं।
राज्य में सुरक्षा कड़ी करने के अलावा प्रधानमंत्री प्रभावित इलाकों के विकास के लिए कुछ विशेष कदमों को प्रस्ताव रख सकते हैं ताकि लोग नक्सलियों के प्रभाव से दूर रह सकें।
गौरतलब है कि यह बैठक कई बड़े नक्सली हमलों के बाद हो रही है। पिछले कुछ दिनों में नक्सलियों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications