पुंछ में मुठभेड़ जारी, मेजर शहीद (लीड-1)
जम्मू, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के मेंधर वनक्षेत्र में मंगलवार देर रात से सेना और आतंकवादियों के एक गुट के बीच जारी मुठभेड़ में एक मेजर शहीद हो गया जबकि एक कर्नल सहित सात जवान घायल हो गये। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।
मुठभेड़ में 28 वर्षीय मेजर थांगे की मौत हो गई। मेजर थांगे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। मुठभेड़ में घायल कर्नल अजय कटोच की गर्दन में गोली लगी है और उनका एक सन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अधिकारियों ने अंदेशा जताई है कि आतंकवादियों का ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से है। उनकी संख्या से चार से छह बताई गई है।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल बिप्लब नाथ ने बताया, "मुठभेड़ अभी जारी है। आतंकवादियों ने घने जंगलों में शरण ले रखी है और वे गोलीबारी कर रहे हैं। पहले से मिली जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने बेरी रख वनक्षेत्र में 11 जुलाई को तलाशी अभियान शुरू किया था। मंगलवार रात आतंकवादियं के ठिकाने का पता चल गया जिसके बाद से मुठभेड़ चल रही है।"
प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों की ओर से हथगोले भी फेंके गए। मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर थांगे नौ जून, 2007 से 'कोर ऑफ सिग्नल' में तैनात थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications