चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 118 हुई (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस क्षेत्र में गत एक जुलाई से बाढ़ का कहर जारी है।
नागरिक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक बाढ़ से दक्षिणी चीन के 10 प्रांतों के 3.2 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से तकरीबन 101,000 घर तबाह हुए हैं जबकि एक लाख लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से लगभग 2.2 करोड़ युआन के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
सिर्फ 40 लाख लोग तो अन्हुई प्रांत में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
इससे पहले, चीन में यांग्त्जी नदी की सहायक एक नदी के किनारे बसे गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए बुधवार को चीनी सैनिकों ने एक बांध को विस्फोट से उड़ा दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीनी सैनिकों ने क्यागको शहर के दासरा नदी पर बने बांध को तोड़ने के लिए मंगलवार को ही योजना बनाई थी, लेकिन मूसलाधार बारिश की बजह से इसे नहीं तोड़ा जा सका।
अनहूई प्रांत में आपदा राहत कार्यो के लिए काम कर रहे सेना के अधिकारी जांग जून ने बताया कि सैनिक बुधवार को विस्फोट से बांध को ध्वस्त करने के बाद पानी को कम करने में कामयाम रहे।
गौरतलब है कि चीन के इस इलाके में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की समस्या पैदा हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications