शीला ने राष्ट्रमंडल खेल स्थलों का दौरा किया
एक अधिकारी ने कहा कि दीक्षित ने बारापुल्ला नाल्ला इलेवेटेड मार्ग कॉरीडोर सहित तीन-चार स्थलों का दौरा किया। यह मार्ग खेल गांव को दक्षिणी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से जोड़ता है।
अधिकारी ने कहा कि दिल्ली के पीडबल्यूडी मंत्री राज कु़मार चौहान और सरकार के शीर्ष अधिकारी भी दीक्षित के साथ थे।
ज्ञात हो कि दीक्षित ने नौ जून को सीडब्ल्यूजी परियोजनाओं में शामिल सभी घटकों को निर्देश दिया था कि सभी कार्य 31 अगस्त तक पूरे हो जाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications