मेक्सिको में राजमार्ग से 12 शव बरामद
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार अटार्नी जनरल के कार्यालय से बताया गया है कि सोमवार को कुछ मोटरसाइकिल चालक लास येसकास इलाके से निकल रहे थे। उसी दौरान उन्होंने शव देखे और पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
पुलिस ने बताया कि शवों को देखने से पता चलता है कि उनके सिर के पीछे गोली लगी हुई है, लेकिन लाशों के पास से गोलियों के खोल नहीं मिले हैं। इससे लगता है कि शवों को लाकर यहां फेंका गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications