पूर्वी मप्र में बारिश, बाकी हिस्सों में इंतजार
भोपाल, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेष के पूर्वी इलाकों में मानसून ने असर दिखाना शुरू कर दिया है जबकि बाकी हिस्सों को अब भी तेज बौछारों का इंतजार है।
मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, सागर और रीवा संभाग के अनेक स्थानों पर जमकर बारिश हुई हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों कों अब भी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग की मानें तो इन इलाकों के लोगों अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
राज्य के कई हिस्सों में बादल कमजोर होने और तीखी धूप से उमस बढ़ गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान अब भी 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। भोपाल का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications