बिहार में मानसून मजबूत, बारिश जारी
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 चौबीस घंटे के दौरान राजधानी में 13.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि गया में 10.0 और भागलपुर में 15़ 3 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके चलते तापमान में भी कमी आई है।
पटना को बुधवार सुबह का तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 27.3, पूर्णिया का 26.5 और गया का 25़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य के ऊपर चक्रवात का रुख बना हुआ है और बिहार से बंगाल की खाड़ी की ओर एक टर्फ लाइन गुजरने से राज्य में बारिश हो रही है। पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बुधवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि एक जून से मंगलवार तक राज्य में 312़ 8 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 237.0 मिलीमीटर बारिश हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications