हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मुमताज अहमद (32) नाम के तस्कर को शहर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में श्रीपैलेस के पास से मंगलवार शाम गिरफ्तार किया गया।
स्थानीय थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बुधवार को संवादाताओं को बताया कि सूचना मिली थी कि बाहर से कुछ लोग आकर यहां हेरोइन की खरीददारी करने वाले हैं। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी करके मुमताज नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास एक करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई जिसे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ ग्राहकों को बेचने की फिराक में था। मुमताज जिले के सरायलखनसी कस्बे का रहने वाला है।
सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मुमताज ने कबूल किया है कि वह पिछले तीन साल से इस धंधे में लिप्त है और बिहार के एक गिरोह के लिए काम करता है। उसने बताया कि वह बिहार से मादक पदार्थ लाकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अपने ग्राहकों को बेचता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications