चीन के विद्यालयों में धूम्रपान पर रोक
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों द्वारा पारित नया नियम कुछ विशेष उच्च शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा।
नए नियमों के मुताबिक स्कूल और कॉलेज के परिसरों में तम्बाकू बेचने पर प्रतिबंध रहेगा। शिक्षकों को छात्रों के सामने धूम्रपाने करने से बचने को कहा गया है।
इसके अलावा 'नो स्मोकिंग' के पोस्टर विद्यालयों में लगाने को भी कहा गया है। आधिकारिक आकड़ों के अनुसार चीन में हर साल धूम्रपान से होने वाली बीमारियों की वजह से लगभग 10 लाख लोगों की मौत हो जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications