मुंबई में गैस का रिसाव, 50 बीमार (लीड-1)
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के शिवड़ी इलाके में बुधवार तड़के क्लोरीन गैस का रिसाव होने से कम से कम 50 लोग बीमार पड़ गए। इनमें से ज्यादातर छात्र हैं।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गस का रिसाव 'मुंबई पोर्ट ट्रस्ट' के एक स्क्रैप यार्ड में हुआ। गैस के रिसाव को तड़के लगभग चार बजे महसूस किया गया। इसकी चपेट में आने वालों की आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत पाई गई।
घटनास्थल के निकट एल.बी.एस. कॉलेज भी है। इस वजह से इसकी चपेट में छात्र भी आ गए। बीमार लोगों को सर जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती कदम के रूप में गैस के सिलिंडरों पर पानी की बौछार की गई। इस स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications