फिलीपींस में तूफान, 4 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूर्वी प्रांत क्वे जन में देर मंगलवार तूफान आया। इससे मनीला और कई अन्य प्रांतों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई।
प्रांतीय गवर्नर जोविक रेमुला के अनुसार केविट प्रांत में पेड़ उखड़ने और मलबों में दबने से चार लोगों की मौत हो गई।
सेना के प्रवक्ता मेजर हेरोल्ड केबुनोक ने बताया कि पूर्वी प्रांत कटनदौनेस में दो नाव पलट गईं। इस घटना में 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घरेलू विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications