मुंबई क्लोरीन गैस का रिसाव, 50 बीमार
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के शिवड़ी इलाके में बुधवार तड़के क्लोरीन गैस का रिसाव होने से लगभग 50 लोग बीमार पड़ गए। इन लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि गस का रिसाव एक 'स्क्रैप यार्ड' से हुआ। गैस की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोगों को आखों में जलन महसूस हुई। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications