'विश्व कप का आयोजन अफ्रीका के लिए बड़ी सफलता'
मून ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि अब पूरी दुनिया का ध्यान अफ्रीकी महाद्वीप पर पहले से कहीं ज्यादा होगा। आशा की जानी चाहिए कि यह सफलता आगे भी बरकरार रहेगी।"
मून ने विश्व कप आयोजन करने वाले दक्षिण अफ्रीका की जमकर तारीफ की। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ के प्रयासों को भी सराहा।
गौरतलब है कि विश्व कप 11 जून से 11 जुलाई तक चला। रविवार को विश्व कप के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने हॉलैंड को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। स्पेन का यह पहला फीफा विश्व कप खिताब है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications