मुठभेड़ में मेजर शहीद, कर्नल घायल
जम्मू, 14 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ जिले में मंगलवार देर रात आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना का एक मेजर शहीद हो गया जबकि एक कर्नल घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। इसमें पांच अन्य सैनिक भी घायल हुए हैं। दो आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन उनके शव अब तक बरामद नहीं किए जा सके हैं।
मुठभेड़ मंगलवार रात मेंढर के जंगलों में आरंभ हुई। इसमें मेजर अमित फुंगे की मौत हो गई जबकि कर्नल अजय कटोच घायल हो गए है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि आतंकवादियों का ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications