पूर्वोत्तर में आईएसआई की गतिविधियों की हो रही जांच

अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआई एजेंट 30 वर्षीय मनीर खान उर्फ उमर अशरफ और उसके भारतीय सहयोगियों से पूछताछ करने के लिए अगरतला आएगी। मनीर और उसके छह भारतीय सहयोगी तीन जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे।

पुलिस उपाधीक्षक हरिमोहन दास ने आईएएनएस को बताया, "पूछताछ के दौरान मुनीर ने पूवरेत्तर सहित देश के अन्य हिस्सों में आईएसआई की गतिविधियों के बारे महत्वपूर्ण खुलासा किया है। उसके खुलासे के बाद पुलिस की एक टीम को गुवाहाटी भेजा गया है।"

पुलिस के अनुसार मनीर बांग्लादेश के रास्ते भारत आया था और आईएसआई के नेटवर्क को फैलाने के लिए गुवाहाटी सहित अन्य शहरों में घुम चुका है।

दास ने कहा, "मनीर के कुछ सुराग देने पर असम पुलिस ने गुवाहाटी से आईएसआई से जुड़े बिक्रम दास को गिरफ्तार किया है।"

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनीर पाकिस्तान का रहने वाला है। उसने पाकिस्तान के मुल्तान और भावलपुर स्थित आईएसआई शिविर में प्रशिक्षिण लिया है।

अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम भी मनीर से पूछताछ कर कर रही है।

इस बीच त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने बुधवार को पत्रकारों कहा, "राज्य सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ और भारत विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्र सरकार से निगरानी बढ़ाने को कहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+