सेना में भर्ती के दौरान लाठीचार्ज, 30 घायल
घटना की शुरुआत तब हुई जब सेना में भर्ती होने के लिए राजौरी के पलमा इलाके में एक शिविर में एकत्रित हुए सैकड़ों छात्र उत्तेजित हो गए और यहां सीमित स्थान होने के कारण स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी।
सेना के जवानों ने हिंसक हो रही भीड़ पर काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया लेकिन इस कार्रवाई से यहां भगदड़ मच गई।
जिले के एक अधिकारी के मुताबिक घटना में 30 युवक घायल हो गए जिनमें से छह की हालत गंभीर है।
लाठीचार्ज के कारण गुस्से में आए युवाओं ने सैनिकों पर पथराव किया और सेना के एक वाहन को आग लगा दी।
जम्मू से 160 किलोमीटर दूर स्थित राजौरी में भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications