अलका दीवान को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
दीवान ने स्काउट्स एवं गाइड्स के विभिन्न कार्यक्रमों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 2007 में 25 से 31 दिसंबर के बीच नई दिल्ली के बुराड़ी मैदान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की विशेष शताब्दी जम्बूरी के आयोजन में विशेष रुचि ली और इसके लिए सहयोग, मार्गदशर्न दिया तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल स्थापित किया।
दीवान ने राजधानी में शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के भरसक प्रयास किए हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार में अपने कार्यकाल के दौरान सूचना एवं प्रचार निदेशालय की निदेशक के रूप में भी कार्य किया है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अलका दीवान के पुरस्कृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications