जयपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों का धरना जारी

इस बीच भाजपा प्रदेश संगठन इस मुद्दे को राजभवन ले जाने की तैयारी कर रहा है। पार्टी के शहरी विधायकों ने इसके लिए राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है।

सभा सदन में उपमहापौर मनीश पारीक के नेतृत्व में 43 भाजपा पार्षदों और विधायक अशोक परनामी, कालीचरण सर्राफ, मोहनलाल गुप्ता तथा राजपाल सिंह धरने पर बैठे हैं।

गौरतलब है कि नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को हुई साधारण सभा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्षदों व सुरक्षाकर्मियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान भाजपा की एक महिला पार्षद की साड़ी फट जाने से स्थिति और बिगड़ गई। हंगामे के कारण सदन की बैठक अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

नगर निगम में इस वक्त महापौर कांग्रेस की हैं, जबकि बहुमत भाजपा पार्षदों का है। दोनों के बीच राजनीतिक दूरियों के चलते बोर्ड की अब तक पूर्व में हुई तीन साधारण सभाओं में भी दोनों दलों के पार्षदों में इसी तरह की झड़पें हुई थीं। मंगलवार को निगम की चौथी बैठक थी जो हंगामे की भेंट चढ़ गई।

दोनों दलों में राजनीतिक खींचतान के कारण सालभर बाद भी शहर में विभिन्न विकास कार्यो और निगम के संचालन के लिए गठित होने वाली समितियों का गठन भी अब तक नहीं हो पाया है और वर्तमान में यह मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+