चेरी के रस से अनिद्रा का इलाज संभव
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार एक अध्ययन में पाया गया है कि किसी अन्य फल की तुलना में सुबह-शाम चेरी का एक गिलास जूस पीने से अच्छी नींद आती है।
आज कल अनिद्रा एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती के रूप में उभरी है। सर्वेक्षणों के मुताबिक हर चार वयस्कों में से एक अनिद्रा की समस्या से ग्रस्त है और हर पांचवां व्यक्ति रोजाना रात को केवल पांच घंटे से कम ही सो पाता है।
न्यूयार्क स्थित 'युनिवर्सिटी ऑफ रोसेस्टर' के मनोचिकित्सक विलफ्रेड पीजन ने कहा कि चेरी में 'मेलाटोनियन' तत्व पाया जाता है, जो शरीर में नींद के हार्मोन को संचालित करता है।
शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के नींद पैटर्न का अध्ययन किया है। एक व्यक्ति को चेरी का जूस पिलाया और दूसरे व्यक्ति को अन्य फल का जूस पिलाया गया। इस दौरान चेरी का जूस लेने वाले व्यक्ति को औसतन 17 मिनट अधिक नींद आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications