भारत और ओमान ने संयुक्त निवेश कोष स्थापित किए
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और ओमान के स्टेट जनरल रिजर्व फंड (एसआरजीएफ) ने संयुक्त निवेश कोष स्थापित करने के लिए आज (बुधवार) एक संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस कोष को एसबीआई और एसआरजीएफ की बराबर हिस्सेदारी के साथ 10 करोड़ डॉलर की लागत से शुरू किया जाएगा। "
इस समझौते पर एसबीआई के अध्यक्ष ओ. पी. भट्ट और एसजीआरएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारिथ अल खरुसी ने केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और ओमान के राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंत्री अहमद मक्की की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
प्रणब मुखर्जी ने कहा कि इस समझौते के कारण भारत और ओमान के बीच आर्थिक संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत होगी।
इस कोष के जरिए केवल भारत में ही निवेश के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस फंड के जरिए देश के किसी भी क्षेत्र में निवेश किया जा सकेगा।
बयान में कहा गया कि इस कोष की कुल राशि को 1.5 अरब डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है। इस कोष को स्थापित करने का उद्देश्य भारत में निवेश को बढ़ावा देना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications