आंध्र प्रदेश में पुलिस गोलीबारी में 1 की मौत (लीड-1)
नागाजुर्न कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) द्वारा बनाए जा रहे 2,640 मेगावाट की क्षमता वाली बिजली परियोजना की आधारशिला समारोह के दौरान प्रदर्शनकारियों के हिंसा का सहारा लेने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इस परियोजना पर 1,200 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा।
पुलिस की गोलीबारी में 54 वर्षीय कृष्णमूर्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय क्षेत्र श्रीकाकुलम जिले के सोमपेटा में यह घटना हुई।
पुलिस की गोलीबारी में जख्मी एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष में पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों सहित 80 लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय निवासी, जिनमें किसान और मछुआरे शामिल हैं, इस परियोजनों को समुद्र किनारे लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इससे उनकी 1,890 एकड़ भूमि चली जाएगी। उन्हें डर है इससे पर्यावरण को नुकसान होगा और उनको जीवनयापन के लिए कहीं दूसरे जगह जाना पड़ेगा।
दर्जनों लोग, जिनमें ज्यादातर मछुआरे शामिल थे, परियोजन परिसर में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने लगे और एक वाहन में आग लगा दी। पत्थर फेंकने की वजह से एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट लग गई।
विवाद तब खड़ा हुआ जब बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों का एक समूह परियोजना स्थल पर आधारशिला समरोह के स्थान से पत्थर को हटाने लगा। इसके बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
इसके बाद महिलाओं सहित मछुआरे और किसान परियोजना स्थल पर पहुंच गए और परिसर में घुसने की कोशिश करनें लगे। प्रदशर्नकारियों ने पत्थर फेंका और कुछ पुलिस वाहनों में आग लगा दी।
पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।
पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बावजूद हिंसा न रुकने पर पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए।
प्रदर्शकारियों का आरोप है कि परियोजना के लिए किसानों की जमीन जबर्दस्ती अधिग्रहित की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications