मंत्री की हालत में सुधार, अभी भी जीवन रक्षक उपकरणों पर
विस्फोट में मंत्री को गहरे जख्म आए थे, जिनमें दर्द के चलते जख्मों के भरने में परेशानी आ रही है। इस वजह से उन्हें अभी भी जीनव रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।
एसजीपीजीआई प्रशासन के मुताबिक हो सकता है कि मंत्री को आई गंभीर चोटें और गहरे जख्मों के मद्देनजर उनकी कुछ अंगों की सर्जरी करनी पड़े।
एसजीपीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक ए.के.भट्ट ने बुधवार शाम यहां संवाददाताओं को बताया कि मंत्री पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। उनकी स्थिति में सुधार है। वह होश में हैं।
भट्ट ने कहा कि मंत्री के अंगरक्षक संजय की हालक नाजुक बनी हुई है। उन्हें कृत्रिम वेंटिलेटर पर रखा गया है। संजय को मंगलवार देर रात इलाहाबाद से लाकर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद के मुट्ठीगंज स्थित मंत्री के आवास के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बम विस्फोट किया गया था। हमला उस समय किया गया जब मंत्री घर से निकलकर पास में स्थित मंदिर जा रहे थे। मंत्री को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में राकेश मालवीय नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि मंत्री सहित पांच लोग जख्मी हो गए थे।
उधर, नंदी को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट की घटना के 48 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications