शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 48 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 47.74 अंकों (0.27 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,938.16 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,167.22 के ऊपरी और 17,897.26 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 14.50 अंकों (0.27 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,386.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,453.45 के ऊपरी और 5,371.70 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 33.86 अंकों (0.46 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,355.39 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 24.14 अंकों (0.26 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,369.56 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (सीजी), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। सीजी के शेयर मूल्य में 1.13 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्य में 0.62 प्रतिशत और बैंकिंग के शेयर मूल्य में 0.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी और धातु कंपनियों के शेयर मूल्य में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। आईटी के शेयर मूल्य में 1.35 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्य में 1.10 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्य में 0.91 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें लार्सन एंड टुब्रो (2.49 प्रतिशत), एसबीआई (1.50 प्रतिशत), एचडीएफसी (1.11 प्रतिशत), डीएलएफ (1.08 प्रतिशत) और हीरो होंडा (0.77 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (-2.44 प्रतिशत), इंफोसिस (-1.90 प्रतिशत), विप्रो (-1.89 प्रतिशत), एसीसी (-1.75 प्रतिशत) और सिप्ला (-1.70 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1657 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई, 1261 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications