डकैतों ने महिला सरपंच सहित 2 की हत्या की
सतना के पुलिस अधीक्षक हरी सिंह यादव ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मझगवां थाने के चंदई गांव की सरपंच मुन्नी देवी और उनके सहयोगी चूड़ामणि को प्रमोद गिरोह के लोग अपने साथ ले गये और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। दोनों के शव जंगल से बरामद किए गए हैं। यादव का कहना है कि चूड़ामणि की प्रमोद से लंबे अरसे से दुश्मनी चली आ रही है और उसी के चलते ये हत्याएं की गई हैं।
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के बाद 25 हजार के इनामी डकैत प्रमोद कुशवाहा की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि चूड़ामणि पुलिस के लिए मुखबिरी भी करते थे और इसी वजह से दोनों में दुश्मनी चली आ रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications