नक्सली हमारे समाज का हिस्सा : नीतीश कुमार
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कुमार ने कहा, "नक्सली तत्व हमारे समाज का हिस्सा हैं। भले ही गुमराह होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता पकड़ा है।"
उन्होंने कहा, "बल प्रयोग से केवल अलगाव और बढ़ेगा, आतंकवादी संगठनों के नेता नायक बन जाएंगे और इससे समस्या का केवल सतही हल निकलता दिखेगा जबकि मूल समस्या और अधिक बिगड़ जाएगी।"
कुमार ने कहा कि नक्सलवाद से निरंतर विकास के माध्यम से निपटा चाहिए लेकिन इसके लिए बिहार जैसे राज्यों को केंद्र के सहयोगी रुख की आवश्यकता है।
उन्होंने समस्या से निपटने के लिए राज्यों के एकीकृत प्रयास की वकालत की।
उन्होंने कहा कि अधिक अर्धसैनिक बलों की मांग पर केंद्र सरकार सहयोग नहीं कर रही है।
कुमार ने कहा कि बिहार को केंद्र सरकार से आवश्यक समर्थन नहीं मिला। पिछले कई वर्षो से बिहार में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई जबकि कई अन्य राज्यों में उनकी संख्या में काफी बढ़ोतरी की गई।
उन्होंने कहा कि इसके बावजूद राज्य सरकार ने नक्सलियों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications