आंध्र प्रदेश में पुलिस गोलीबारी में 1 की मौत
नागाजुर्न कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) द्वारा बनाए जा रही 2,000 मेगावाट की क्षमता वाली बिजली परियोजना की आधारशिला रखे जाने के समारोह के दौरान प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतारू हो जाने पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी।
आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय श्रीकाकुलम जिले के सोमपेटा में यह घटना हुई।
अनेक लोग जिनमें ज्यादातर मछुआरे शामिल थे परियोजन परिसर में घुस गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उनका वाहन फूंक डाला। पथराव की वजह से एक पुलिसकर्मी के सिर में गंभीर चोट आई।
पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया। इसके बावजूद हिंसा न रुकने पर पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications