'फेसबुक' पर हिट है रूसी जासूस
पिछले सप्ताह विएना में अमेरिका और रूस के बीच हुए गिरफ्तार जासूसों के हस्तांतरण में चार अमेरिकी जासूसों के बदले 10 रूसी जासूसों के साथ चैप्मैन को भी रूस को सौंपा गया है।
समाचार एजेंसी आरआईए नावोस्ती के अनुसार वेबसाइट 'लाइवइंटरनेट डॉट आरयू' के मालिक जर्मन क्लीमेंको ने कहा कि 'फेसबुक' पर चैप्मैन के पेज को रूसी ज्यादा देख रहे हैं।
जर्मन लीमेंको ने कहा, "पेज देखने वालों के हिसाब से लोकप्रियता निर्धारित की जाती है।"
उल्लेखनीय है कि 27 जून को रूस के लिए जासूसी करने के आरोप में 28 वर्षीय चैप्मैन को अन्य 10 लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इस बीच यहां के वोल्गोग्राद में, जहां चैप्मैन का जन्म हुआ था, उनके सम्मान में एक संगीत प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है।
उधर, ब्रिटेन विदेश विभाग के कार्यालय से मंगलवार को कहा गया कि चैप्मैन इंग्लैंड में नागरिकता प्राप्त करने से वंचित रह गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications