चार्ल्स शोभराज पर फैसला टला
सुदेशना सरकार
काठमांडू, 14 जुलाई (आईएएनएस)। कई संगीन हत्याओं के आरोपी चार्ल्स शोभराज के खिलाफ नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हत्या के एक मामले में अंतिम फैसला टाल दिया।
मामले की सुनवाई कर रही दो न्यायधीशों की खंडपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष और शोभराज के वकील की दलीलों की पूरी पड़ताल नहीं की जा सकी है।
न्यायमूर्ति राम प्रसाद शाह ने कहा कि उन्हें दोनों पक्षों की ओर से सौंपे गए दस्तावेजों की जांच के लिए और समय चाहिए।
यह तीसरी बार है जब नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अंतिम फैसला टाल दिया है। वर्ष 1975 में एक अमेरिकी पर्यटक कोनी जो ब्रोंजिक की हत्या में मामले में शोभराज को पहले ही 20 साल कैद की सजा सुनाई जा चुकी है। वह बीते सात वर्षो से जेल से बाहर आने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications