चीन में बुजुर्गो की संख्या में बेतहाशा वृद्धि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन में उम्र को लेकर बनाई गई एक राष्ट्रीय समिति ने मंगलवार को बताया कि पिछले वर्ष 60 या उससे अधिक की उम्र वाले लोगों की आबादी 72.5 लाख से बढ़कर 16.71 करोड़ हो गई, जो देश की जनसंख्या का 12.5 फीसदी हैं।
राष्ट्रीय समिति के उप निदेशक वू यूशाओ ने कहा कि कुल जनसंख्या में उम्रदराज लोगों की संख्या 0.5 प्रतिशत से बढ़कर 12.5 फीसदी हो गई है। इतिहास में बुजुर्गो की संख्या में इतनी तेज वृद्धि पहले कभी नहीं हुई।
उन्होंने कहा, "चीन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है लेकिन इस चुनौती से निपटने के लिए देश में सेवानिवृत्ति के नियम बहुत कमजोर हैं।"
वू ने कहा, "चीन बुजुर्गो के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए अक्टूबर महीने को 'सीनियर मंथ' के रूप में मनाकर एक अभियान चलाएगा।"
चीन में उम्रदराज लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए चीन की सरकारी एजेंसियां, स्वास्थ्य, मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय बीमा और पेंशन भुगतान, स्वास्थ्य सुविधाओं और अतिरिक्त चिकित्सा केंद्रों के निर्माण के काम पर जोर दे रहे हैं।
इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वर्ष 2009 के अंत तक देश में बुजुर्गो के कल्याण के लिए खुले संस्थानों की संख्या 38,060 तक पहुंच गई है जिनमें करीब 20 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था है।
इसके अलावा यहां वर्ष 2009 में करीब 23.5 करोड़ लोग बुजुर्ग बीमा स्कीम में शामिल हुए हैं, वर्ष 2008 के मुकाबले इनकी संख्या में 7.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications