सुरक्षाकर्मियों के साथ विधानसभा जाएंगे पचेको
पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) आत्माराम देशपांडे ने आईएएनएस से कहा कि यदि पचेको की पुलिस हिरासत जारी रहती है तो उन्हें 19 जुलाई से शुरू हो रही सदन की कार्यवाही के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मियों के साथ विधानसभा भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा, "जनप्रतिनिधियों को पुलिस हिरासत में होने पर भी सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की सुविधा प्रदान मिलती है। विधानसभा का सदस्य होने के नाते पचेको के कुछ विशेषाधिकार हैं जिनकी रक्षा की जाएगी।"
उन्होंने कहा कि पुलिस, विधानसभा अध्यक्ष प्रतापसिंह राणे के संपर्क में है और विधानसभा सचिव से भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई है।
पचेको के खिलाफ नादिया टोरेडो की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसी सिलसिले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। कहा जा रहा है कि नादिया ने मंत्री से विवाद के बाद जहर खाकर लिया था।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका रद्द किए जाने से पहले पचेको एक महीने तक फरार रहे थे। उन्हें नौ जुलाई को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications