निर्वाचन आयोग ने आंध्र के कांग्रेस अध्यक्ष को चेताया
श्रीनिवास निजामाबाद के शहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।
मंगलवार रात जारी आदेश में कहा गया है, "राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा किसी विशेष समुदाय से इस आधार पर वोट मांगना कि वे भी उसी समुदाय से संबंध रखते हैं, निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। चुनाव आयोग ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डी. श्रीनिवास की निंदा करने और आचार संहिता का पालन करने व अधिक सतर्कता बरतने के लिए उन्हें चेतावनी देना का निर्णय लिया है।"
निर्वाचन आयोग की यह कार्रवाई तेलंगाना राष्ट्र समिति की प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की बेटी और तेलंगाना जागृति समिति की अध्यक्ष के. कविता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद आई है।
शिकायत में कहा गया है कि श्रीनिवास ने आम चुनावों और पिछले साल हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनावों के दौरान विशेष समुदाय के खिलाफ उत्तेजक भाषण देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications