जामिया में स्नातकोत्तर में प्रवेश की तिथि बढ़ी
विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि जिन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है उनमें समाजिक विज्ञान, मानविकी एवं भाषा विभाग, प्राकृतिक विज्ञान, विधि और एम.एस.सी (इलेक्ट्रानिक्स) जैसे विभाग हैं।
प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची में चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची 22 जुलाई को घोषित की जाएंगी। छात्र 23 जुलाई तक औपवारिक तौर पर प्रवेश ले सकते हैं।
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया,"छात्र संबंधित विभाग से प्रवेश के बारे में जानकारी प्रात कर सकते हैं या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जा कर संबंधित जानकारी ले सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications